नीतीश कुमार की नई सरकार के शपथ ग्रहण के बीच बिहार बीजेपी से भी एक अहम जानकारी सामने आई है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में जल्द बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। दरअसल, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल को नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह इस समय विधान परिषद के सदस्य भी हैं।
पार्टी के एक व्यक्ति–एक पद के सिद्धांत को देखते हुए अब उनके प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने की संभावना मजबूत हो गई है। ऐसे में संगठन के भीतर नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की तैयारी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस पद पर नए चेहरे की नियुक्ति लगभग तय है।