सिटी पोस्ट लाइव
एशिया कप शुरू होने से ठीक पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने एक स्टार बल्लेबाज को टीम में शामिल किया है। सोशल मीडिया के जरिए बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है।
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने एशिया कप 2025 से ठीक कुछ दिन पहले टीम में एक चेंज किया है। ताजा खबरों के अनुसार, बोर्ड ने स्टार बल्लेबाज जनिथ लियानागे को शामिल किया है। दरअसल, अब 17 मेंबर्स की स्कवॉड श्रीलंकाई टीम में हो गई है। बोर्ड ने मंगलवार को अपने एक्स अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। जानकारी में बताया कि सिलेक्शन कमेटी ने जनिथ लियानागे को स्क्वॉड में शामिल किया है।
गौरतलब है कि एशिया कप 2025 में श्रीलंका अपने अभियान की शुरूआत 13 सितंबर से करेगी। बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी में पहला मुकाबला होगा। उसके बाद श्रीलंकाई टीम 15 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग से भिड़ेगी। और फिर 18 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी। हाल ही में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज जीतीं है।