बिहार में महा-उलटफेर! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, 14 अप्रैल को इस्तीफा और 15 को नई सरकार!..

Ritu Raj

बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के साथ ही बिहार में सत्ता परिवर्तन और नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल तक बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा और शपथ ग्रहण;
मंत्री विजय चौधरी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दोपहर 3:20 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
10 अप्रैल: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
12 अप्रैल: दिल्ली से उनकी पटना वापसी होगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सत्ता परिवर्तन का संभावित टाइमलाइन;
13 अप्रैल: नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
14 अप्रैल: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
15 अप्रैल: बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

अगला मुख्यमंत्री कौन?
बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर दिल्ली में मंथन होना है। मंत्री विजय चौधरी ने संकेत दिया है कि चर्चा में चल रहे नामों पर ही मुहर लग सकती है। फिलहाल रेस में सबसे आगे सम्राट चौधरी का नाम बताया जा रहा है।

दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक;
10 अप्रैल को दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक में बिहार के प्रमुख नेता जैसे संजय सरावगी, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और नित्यानंद राय भी मौजूद रहेंगे।

नई सरकार के गठन की प्रक्रिया;
नीतीश कुमार के पटना लौटने के बाद एनडीए (NDA) के घटक दलों की अलग-अलग और फिर संयुक्त बैठक होगी। विधायक दल की बैठक में सभी दल अपने-अपने नेता चुनेंगे। संयुक्त घोषणा में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नए नेता के नाम का औपचारिक ऐलान होगा। साथ ही, नया नेता राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

Share This Article