सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को हाल ही में रियल एस्टेट में बड़ा फायदा हुआ है। उनहोंने मुबंई में स्थित अपना एक आलीशान अपार्टमेंट सेल कर दिया है। और चलिए बताते हैं कि कि कितने का हुआ मुनाफा।
51 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा ने मुंबई के अंधेरी पश्चिम में स्थित अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है। दरअसल, अभिनेत्री ने इस अपार्टमेंट को 5.30 करोड़ रुपये में बेच दिया है। बताया जा रहा है कि यह लेनदेन पिछले महीने अगस्त में रजिस्टर्ड हुआ था। स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, यह संपत्ति अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के रनवाल एलिगेंट में स्थित है। वहीं, इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,369 वर्ग फुट है और क्षेत्रफल 1,643 वर्ग फुट है। इस में एक कार पार्किंग स्पेस भी शामिल है। इस सौदे में 31.08 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क लगा। वैसे एक्ट्रेस ने इसे मार्च 2018 में 3.26 करोड़ रुपये में खरीदा था,। लेकिन इसकी कीमत में लगभग 2.04 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
गौरतलब है कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वो अक्सर हॉट फोटो और वीडियोज से सोशल मीडिया पर छाईं रहती है। वहीं, आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ‘थामा’ को लेकर मलाइका सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री का एक दमदार डांस देखने को मिलेगा। बता दें कि मलाइका ने एक आइटम सॉन्ग के लिए 1.5 करोड़ रुपये फीस ली हैं।