सिनेमा के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश: पटना में हुई फिल्म ‘हक’ की विशेष स्क्रीनिंग…

Ritu Raj

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) को लेकर बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड (कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार) की ओर से शनिवार को फिल्म “हक” का विशेष प्रदर्शन किया गया।

दरअसल, इस अवसर पर बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड की महाप्रबंधक श्रीमती रूबी ने कहा कि महिलाओं को अपने सम्मान और अधिकारों के लिए केवल पुरुषों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं भी एक-दूसरे को सम्मान देना चाहिए तथा एक-दूसरे को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं परस्पर सहयोग और सम्मान की भावना के साथ आगे बढ़ेंगी, तभी वास्तविक रूप से महिला सशक्तिकरण संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं, अपने संबोधन में संग्रहालय निदेशालय के निदेशक कृष्ण कुमार ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पुरुषों पर भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि उनकी दो बेटियां हैं और हमें ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जहां बेटियां सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि कार्यक्रम के अंतर्गत फिल्म “हक” का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म का निर्देशन शूर्ण वर्मा ने किया है, जबकि इसके निर्माता विनीत जैन, विशाल गुरनानी, जूही पारेख मेहता, हरमन बावेजा एवं विक्की जैन हैं। फिल्म महिलाओं के अधिकार, संघर्ष और सामाजिक परिस्थितियों के बीच उनके आत्मसम्मान और न्याय की लड़ाई को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। हालांकि, इस अवसर पर विभाग के अन्य पदाधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Share This Article