सिटी पोस्ट लाइव
पिछले कई दिनों से मानसून का कहर लगातार जारी है। राजधानी पटना में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
देशभर में जहां मानसून जाने वाली है, तो बिहार में कहर बरपा रहा है। प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर का क्षेत्र एक्टिव है। जिसके असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है। वहीं, पूरे दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है। बेतिया में भारी जलजमाव से आधा दर्जन घर नदी में समा गया है। पूरा गांव कटाव की जद में है। इसके साथ वैशाली में भी यही हाल है। हालांकि, राजधानी पटना में आज मौसम सामान्य रहेंगे। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है।
प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
| जिला | तापमान |
| बेगूसराय | 36.4 |
| नालंदा | 34.9 |
| शेखपुरा | 34.2 |
| गया | 33.1 |
| भागलपुर | 32.7 |
| बांका | 32.7 |
| मुजफ्फरपुर | 30.6 |
सोर्स- IMD