मंत्री जीवेश मिश्रा पर यूट्यूबर संग मारपीट का आरोप, तेजस्वी ने साधा निशाना…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार के शहरी विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा पर एक यूट्यूबर ने मारपीट का आरोप लगाया है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंत्री पर जमकर निशाना साधा है। आइए जानते है क्या कहा उन्होंने।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, दरभंगा में रविवार को जाले विधायक और मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा पर एक यूट्यूबर ने मारपीट का आरोप लगाया है। इसको लेकर राजनीतिक सियासत गरमा गई है। वहीं, इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जीवेश मिश्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मंत्री जीवेश मिश्रा से जब पत्रकार ने सवाल पूछा तो उसको मारा गया। मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। भाजपा के यही संस्कार है। इसके साथ ही तेजस्वी ने दरभंगा में हुए विवाद का एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने कहा- ‘मैं आपके सामने बिहार सरकार के मंत्री की करतूतों को बाहर लाना चाहता हूं।’ हालांकि, उन पर पहले भी नकली दवा बेचने का आरोप है और इस मामले पर उन्हें सजा भी मिल चुकी है। इसके अलावा यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी उर्फ दिवाकर ने मंत्री को लेकर कहा कि ‘मैंने मंत्री से सिर्फ व्यवस्थाओं पूछा था। पहले तो वे कुछ नहीं बोले, लेकिन जब मैंने दोबारा सवाल किया तो जीवेश मिश्रा और उनके सहयोगियों ने मेरी पिटाई कर दी। मेरा माइक तोड़ दिया, कपड़े भी फाड़ दिए। मेरे साथ गाली-गलौज भी की गई।’ इसके जवाब में मंत्री ने कहा- ‘पिटाई का आरोप पूरी तरह से झूठा है। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटना के संबंध में SDPO से जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा’।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के राजो पंचायत के रामपट्टी गांव का है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यूट्यूबर ने जो आरोप लगाए हैं, वह साफ तौर पर सुनाई दे रहा है।

Share This Article