सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में मानसून का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना में हल्की बारिश होने की संभावना है।
गुरूवार को बिहार के कई जिलों में हेवी रेन हो सकती है। मौसम विभाग ने 37 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले इस महीने के अंत तक भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। राजधानी पटना में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो सकती है।
हालांकि, पिछले 24 घंटे में सीवान, नालंदा, रक्सौल, बेतिया, समस्तीपुर, शिवहर, गोपालगंज जिले में भारी बारिश हुई है। वहीं, पटना में पूरे दिन बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर होने से दोबारा मानसून एक्टिव हुआ है। इसके कारण वातावरण में नमी बढ़ गया है।
प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
| जिला | तापमान |
| दरभंगा | 34.7 |
| छपरा | 34.7 |
| गया | 34.1 |
| पटना | 34.0 |
| मुजफ्फरपुर | 34.0 |
| मोतिहारी | 34.0 |
| नालंदा | 33.9 |
| भागलपुर | 33.0 |
| रोहतास | 31.8 |
सोर्स- IMD