अपग्रेडेशन का काम अंतिम चरण में, 83.66% वोटरों का डाटा कन्फर्म, शुरू होगा तीसरा चरण.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में वोटर लिस्ट अपग्रेडेशन का काम अंतिम चरण में है. अब तक 83.66% वोटरों का डेटा अपडेट हो चुका है. आयोग की कोशिश है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं. लोग ऑनलाइन या BLO के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं. 1 अगस्त को ड्राफ्ट लिस्ट जारी होनी है.आयोग के मुताबिक राज्य में कुल 7.89 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से अब तक लगभग 6.60 करोड़ लोगों ने अपना फॉर्म भर दिया है. यानी अब तक 83.66% वोटरों का डेटा वेरीफाई हो चुका है. वेरिफिकेशन के दौरान पता चला कि कुछ लोगों की मृत्यु हो चुकी है. कुछ दूसरे जगह चले गए हैं और कुछ के नाम दो स्थानों पर दर्ज मिले.

इस बार मतदाता सूची का काम डिजिटल माध्यम से हो रहा है. ECINet नामक प्लेटफॉर्म के जरिए अब तक 5.74 करोड़ से अधिक फॉर्म अपलोड किए जा चुके हैं. इसी के जरिये डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जानकारी के संशोधन की प्रक्रिया तेज गति से जारी है.पूरे बिहार में एक लाख से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर और करीब 1.5 लाख बूथ लेवल एजेंट एक्टिव हैं. ये घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर फॉर्म भरवा रहे हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अब तक छूटे हुए वोटर्स को जोड़ने के लिए जल्द ही थर्ड फेज शुरू होगा. नियम के मुताबिक एक BLA प्रतिदिन औसतन 50 फॉर्म जांच और जमा कर सकता है.शहरों में रहने वाले नागरिकों के लिए 261 नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले 5683 वार्डों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं. यहां लोग जाकर फॉर्म भर सकते हैं या मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.वैसे नागरिक जो फिलहाल बिहार से बाहर हैं वे ECINet ऐप या बसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. वे चाहें तो अपने रिश्तेदारों के माध्यम से भी फॉर्म BLO तक भेज सकते हैं. व्हाट्सऐप के जरिए भी यह काम किया जा सकता है.

Share This Article