बिहार विधानसभा चुनाव में जुटा मुजफ्फरपुर प्रशासन, डीएम एसएसपी ने लिया जायजा

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने शनिवार को बरुराज विधानसभा क्षेत्र की तैयारी की समीक्षा सभी सेक्टर पदाधिकारी सभी थानाध्यक्ष तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ की. बरुराज विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बरुराज विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा प्रखंड सभागार मोतीपुर में की । आगामी चुनाव को लेकर समीक्षा में मतदान केन्द्रो तथा CAPF आवासन स्थल पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, EVM/VVPAT से संबंधित एहतियाती उपाय, चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग,शस्त्र सत्यापन, अवैध शस्त्रों की जब्ती, नॉन बेलेबल वारंट की स्थिति, आदतन अपराधियों की थानावार स्थिति, सीसीए प्रस्ताव आदि की समीक्षा की । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मियों को आगाह करते हुए कहा कि चुनाव कार्य से जुड़े हुए सभी अधिकारी एवं कर्मी न केवल निष्पक्ष रहे बल्कि निष्पक्ष दिखें। सभी अधिकारी एवं कर्मी पक्षपात रहित एवं न्यूट्रल होकर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य करें। चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी बल्कि कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article