सिटी पोस्ट लाइव :बेतिया के GMCH से लोगों को हिलाकर रख देनेवाला एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में दो लोग एक बुजुर्ग के शव को सीढ़ी से घसीटकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. बुजुर्ग के शरीर पर कपड़ा नहीं है.अस्पताल में हो रहे इस अमानवीय तस्वीर को देखकर कोई हस्तक्षेप करने नहीं आया. अस्पताल में मौजूद लोग चुपचाप देखते रहे या फिर विडियो बनाते रहे.मृतक की पहचान रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश प्रसाद (65) के रूप में हुई है. शुक्रवार दोपहर से लापता थे. सोमवार को नौतन रोड स्थित श्रीराम नगर के पास एक गड्ढे से पुलिस ने उनका शव बरामद किया.बॉडी पूरी तरह से गली हुई थी, जिसके कारण शव की पहचान नहीं हो पाई. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
GMCH में पोस्टमॉर्टम विभाग पहली मंजिल पर है, लेकिन शव को पोस्टमॉर्टम हाउस तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं है.बुजुर्ग का शव मिलने के बाद उससे दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. इसी दौरान मृतक के बेटा अस्पताल पहुंचा और शव की पहचान की.इस दौरान मास्क लगाए दो व्यक्ति कैलाश प्रसाद के शव को घसीटते हुए ले गए.हालांकि, वो दोनों व्यक्ति अस्पताल के कर्मचारी थे या पुलिसकर्मी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया, ‘शव घसीट रहे दोनों लोगों की पहचान की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मृतक के परिजन ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी.अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती के अनुसार ‘पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के अधीन होती है. विभाग के अध्यक्ष से पूछताछ में सामने आया कि संबंधित कर्मी के पहुंचने से पहले ही शव को वहां रख दिया गया था. शव रखने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. ये तस्वीर तो बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान है.क्या कर रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री, कौन देगा जबाब?