विपत्ति में उम्मीद बने नायर, पहले दिन भारत का हाल बेहाल…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

तेंदुलकर- एंडरसन सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लिश कैप्टन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले दिन टर्निंग पिच पर भारत की पारी लड़खड़ाती नजर आई। भारत ने 204 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए। अभी करूण नायर 52 रन बनाकर नाबाद है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, आखिरी टेस्ट के पहले दिन करूण नायर के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं, करूण नायर टीम के टॉप स्कोरर रहे। इस ओवल की हरी घास वाली पिच पर टीम इंडिया के बल्लेबाज उम्मीद के अनुसार खड़े नहीं उतर पाए। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम मैच के पहले सेशन में 72 रन पर 2 विकेट गंवा दे थे। ओपनर यशस्वी जायसवाल 2 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। और इस सीरीज में शानदार फॉर्म से जुझ रहे केएल राहुल भी महज 14 रन पर क्रिस वोक्स का शिकार हो गए। दूसरे सेशन में बारिश खलल डलने के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। जिसके कारण करीब एक घंटे तक मैच को रोकना पड़ा। कप्तान गिल दुर्भाग्यवश 21 रन पर रन आउट हो गए। दिन का अंतिम सेशन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। सुदर्शन को 38 रन के स्कोर पर जोश टंग ने स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। मैनचेस्टर टेस्ट के शतकवीर जडेजा 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। सीरीज में पहला मैच खेल रहे विकेटकीपर भी ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा सके और 19 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। वहीं, करूण नायर नाबाद 52 रन और सुंदर 19 रन बनाकर क्रीज पर खडे है।

हालांकि, दोनों टीमों ने आखिरी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में 4-4 बदलाव किए। जहां इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स और लियम डॉसन को बाहर का रास्ता दिखाया गया। और इनकी जगह पर जैमी ओवर्टन, जोश टंग, गस एटकिंसन और जैकब बेथेल को टीम में शामिल किया गया। तो वहीं, भारत ने भी प्लेइंग-11 में 4 बदलाव किए। जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, ऋषभ पंत और अंशुल कम्बोज को बाहर बैठाया गया। और इनकी जगह पर आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर और ध्रुव जुरेल को मौका मिला।

Share This Article