नीरज कुमार का बड़ा बयान: लालू प्रसाद की जमीन पर बनेगा अनाथालय, अल्पसंख्यक और अंबेडकर विद्यालय

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने रविवार को एक बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो वह लालू प्रसाद यादव से जुड़ी जमीनों पर समाज कल्याण से जुड़े संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव सरकार को देंगे।नीरज कुमार ने कहा, “लालू प्रसाद यादव ने नौकरी के बदले जिन जमीनों को हासिल किया है, उन पर सरकार को प्रस्ताव दिया जाएगा कि वहां अनाथालय, अल्पसंख्यक विद्यालय, अंबेडकर विद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान बनाए जाएं। इससे इन जमीनों का जनहित में उपयोग हो सकेगा।”

इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग की ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रक्रिया सफल नहीं रही और इसने शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित किया है। उन्होंने मांग की कि शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर एक नई पारदर्शी और व्यावहारिक नीति बनाई जाए, ताकि योग्य और जरूरत के अनुसार ट्रांसफर संभव हो सके।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नीरज कुमार के इन बयानों को आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में शिक्षकों, युवाओं और सामाजिक संस्थानों से जुड़ी नीतियों पर बहस तेज हो रही है।

Share This Article