चिराग पासवान को सीएम बनाने की जोरदार मांग: सांसद अरुण भारती ने बिहार की जनता की उम्मीद जताई

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना : मुंगेर में दिशा की बैठक में भाग लेने पहुंचे लोजपा आर के पार्टी से जमुई सांसद अरुण भारती ने फिर से चिराग पासवान को सीएम बनाने मांग कर दी है।अरुण भारती ने कहा कि हमारी पार्टी गठबंधन में रहते हुए मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।चुनाव की घोषणा होने के बाद हमलोग लोक सभा चुनाव में जिस तरह से अपनी रणनीति बनाई थी उसी तरह हम विधान सभा चुनाव की भी रणनीति तैयार करेंगे और पूरी मजबूती के साथ चुनाव लडेंगे और जीतेंगे। मैं बिहार का प्रभारी भी हूं और बिहार के कहीं भी चिराग पासवान के कार्यक्रम होते हैं तो वहां पचास हजार से अधिक जनता की भीड़ होती है।कार्यक्रम बिहार के किसी भी जिले , प्रखंड या गांव में हो वहां जनता की भीड़ होती है और जनता को उनसे बहुत उम्मीद , बहुत अपेक्षा और बिहार के भविष्य के रूप में उन्हें देखती है।प्रभारी होने के नाते हम जिस जिस जिले में गए हैं वहां के लोगों और हमारी पार्टी के कार्यकर्ता की मांग है कि आने वाले समय में चिराग पासवान एक बड़ी भूमिका में आएं।हमलोग गठबंधन में हैं और गठबंधन की मर्यादा है लेकिन एक बार सीटों पर बात तय हो जाए तो उस वक्त हमारी पार्टी के कार्यकर्ता , हमारी पार्टी के संसदीय बोर्ड और हमारी बिहार की जनता अगर चाहती है तो हमारे नेता चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़े तो पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित करेगा। सीटों की लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है होने के बाद आप लोगों को जानकारी दी जाएगी।

Share This Article