सिटी पोस्ट लाइव
आज के मॉडर्न एरा में वर्कप्लेस पर कई बदलाव देखने को मिलते हैं। इसी में एक शब्द है भूतिया इस्तीफा। लेकिन ये जेन Z में खूब ट्रेंड हो रहा है। तो चलिए जानते क्या है भूतिया इस्तीफा और इस जेनरेशन में क्यों कर रहा है ट्रेंड।
दरअसल, भूतिया इस्तीफा का चलन जेन जेड में खूब चल रहा है। इसका मतलब होता है जब कोई कर्मचारी अपनी नौकरी अचानक से या बिना किसी पूर्व सूचना या औपचारिकताओं के, बिना ईमेल, फोन या नोटिस के — बस ऐसे गायब हो जाता है तो उसे ही भूतिया इस्तीफा(Ghost Resignation) कहते हैं। यह एक तरह का कोर्पोरेट ट्रेंड बन गया है। वहीं, ये ट्रेंड खासकर जेन Z और मिलेनियल्स में ज्यादा देखा जा रहा है। ऐसे में कंपनियों के लिए समस्या पैदा हो जाती है,जब कर्मचारी अचानक गायब हो जाता है। इसके कारण प्रोजेक्ट और टीमवर्क पर भारी असर पड़ता है। जेनरेशन Z में ये ट्रेंड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है कि कर्मचारी काम के तनाव से ज़्यादा अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है। वहीं, अगर ऑफिस का माहौल नकारात्मक हो, तो ऐसे में उनका वहां काम करने का मन नहीं करता है। इस जेनेरेशन को सालों तक एक ही जगह काम करने में बोर लगने लगता है। अब तो कोई नया अवसर मिलता है,वैसे ही वो तुरंत या बिना-बताए फैसला ले लेते है।
हालांकि, स्वतंत्र कार्य, फ्रीलांसिंग, यूट्यूब आदि जैसे विकल्प जेन जेड को अधिक आकर्षक लगते हैं, लेकिन जब कार्यालय का काम संतुष्टि प्रदान नहीं करता तो वे तुरंत काम छोड़ देते हैं। इस पीढ़ी के लिए नौकरी केवल सैलेरी का माध्यम नहीं है; बल्कि यह व्यक्तिगत संतुष्टि, मूल्य और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है। जब किसी को संतोष या कोई उद्देश्य नहीं मिलता, तो वे बिना औपचारिकता से ही नौकरी छोड़कर चले जाते हैं।