जोगा डॉन से पूछताछ करने और उसे बिहार लाने पटना पुलिस दिल्ली रवाना

कल रात दिल्ली रवाना हुई सचिवालय थाना की पुलिस टीम

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अंतर्राष्ट्रीय कुख्यात अपराधी जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन को रिमांड पर लेने और उससे पूछताछ करने के लिए पटना पुलिस की टीम पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सचिवालय थाने की विशेष टीम पटना से दिल्ली के लिए कल रात रवाना हो गई। पटना पुलिस की टीम सांसद संजय यादव से रंगदारी मांगने के मामले में जोगा डॉन से पूछताछ करेगी और उसे पुलिस रिमांड पर बिहार लाएगी। जोगा डॉन को बिहार लाकर उससे कई राउंड की पूछताछ करने की तैयारी है।

पुलिस यह जांच करेगी कि सांसद संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई थी वह जोगा डॉन ने ही की थी या जोगा डॉन के नाम पर किसी और ने संजय यादव से रंगदारी मांगी थी। पूछताछ में पटना पुलिस यह पता लगाने की भी कोशिश करेगी कि क्या जोगा डॉन बिहार में किसी तरह का नेटवर्क बनाने की कोशिश तो नहीं कर रहा। साथ ही, यह भी पता करेगी कि जोगा डॉन ने 20 करोड़ की रंगदारी के लिए संजय यादव को ही फ़ोन क्यों किया।

बता दें कि राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी, नहीं तो पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई थी। इस मामले में सचिवालय थाने में मामला दर्ज किया गया था और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी दौरान सीबीआई की टीम ने इस अंतरराष्ट्रीय कुख्यात अपराधी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ़्तार कर लिया।

Share This Article