नालंदा में रास्ता अतिक्रमण को लेकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला

हमलावरों ने लोहे की रॉड से किया हमला, दोनों की हालत गंभीर​

Rahul
By Rahul
  • तुंगी गांव में रास्ता अतिक्रमण को लेकर दो भाइयों पर हमला​

सिटी पोस्ट लाइव

नालंदा। जिले के दीप नगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव में रास्ता अतिक्रमण को लेकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। मियां बिगहा के पास करीब 10 से अधिक बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दोनों को बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।​

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कब्जे का विरोध किया तो रॉड से हमला

घायल प्रकाश कुमार और उनकी मां बबीता देवी के अनुसार, वे समान खरीदने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने दावा किया कि यह रास्ता उनके कब्जे में है और उन्हें आगे बढ़ने से मना कर दिया। जब दोनों ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया।​

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हमले की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने घायल दोनों युवकों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया। दीप नगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि इस मामले में पीड़ितों का आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।​

यह घटना नालंदा जिले में अतिक्रमण को लेकर बढ़ते विवादों की ओर इशारा करती है। कुछ समय पहले, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने हमला किया था, जिसमें सीओ और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

Share This Article