सिटी पोस्ट लाइव
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चौथे चरण की प्रगति यात्रा आज से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथे चरण की प्रगति यात्रा में आज भागलपुर रवाना हो गए। चौथे चरण की प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 10:00 बजे दिन में पटना से भागलपुर के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भागलपुर में प्रगति यात्रा के चौथे चरण में करोड़ों की योजना और शिलान्यास के कार्यक्रम में भाग लेंगे। भागलपुर को कई तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर शहर का दौरा करेंगे और वहां चल रहे विकास कार्यों को देखेंगे और अधिकारियों से विकास के कामों का फीडबैक लेंगे। साथ ही, उन्हें आवश्यक निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीविका दीदी से भी मिलेंगे उनके कामकाज को देखेंगे उनकी समस्याओं को भी जानेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2:00 दिन में समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसमें कई विभाग के बड़ी अधिकारी के साथ मंत्री और जिले के सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाए गए समस्याओं को सुनेंगे और उनका ऑन स्पॉट निपटारा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम में पटना लौट आएंगे।