पटना में बिहार विधान परिषद के नए गेस्ट हाउस का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उनके साथ विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद, मुख्यमंत्री के सामने ही जदयू कार्यकर्ताओं ने “निशांत कुमार सीएम जिंदाबाद” के जोरदार नारे लगाए। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गए। यह नया अतिथि गृह परिषद से जुड़े जनप्रतिनिधियों और आने वाले मेहमानों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। समारोह में कई अधिकारी, अतिथि और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र” और “सबका साथ, सबका विकास” का विचार देश को आगे बढ़ा रहा है और हर भारतीय को गर्व का एहसास करा रहा है। उन्होंने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। विजय सिन्हा ने आगे कहा कि जिन लोगों ने बिहार को कमजोर और पिछड़ा बनाया, जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश एक विकसित, स्वाभिमानी और सम्मानित बिहार के निर्माण का संदेश देता है।