KKR vs MI: 25 करोड़ के खिलाड़ी पर बवाल! रहाणे के बयान पर भड़का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, खोल दी पोल…

Ritu Raj

आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आखिरी ओवर में हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन उनके गेंदबाज इस विशाल लक्ष्य को बचाने में नाकाम रहे। इस हार से ज्यादा चर्चा केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी न करने को लेकर हो रही है।

कप्तान रहाणे के बयान से शुरू हुआ विवाद;
मैच के बाद जब कप्तान अजिंक्य रहाणे से यह पूछा गया कि ग्रीन ने गेंदबाजी क्यों नहीं की, तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया। रहाणे ने कहा, “ग्रीन गेंदबाजी क्यों नहीं कर रहे, यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से पूछो।” कप्तान के इस “पल्ला झाड़ने” वाले बयान ने सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का तीखा पलटवार;
रहाणे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया है कि केकेआर मैनेजमेंट को ग्रीन की स्थिति की पूरी जानकारी थी। ग्रीन की कमर (lower back) में चोट है, जिसकी वजह से वह फिलहाल गेंदबाजी नहीं कर सकते। वह अगले 10-12 दिनों तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। वहीं, बोर्ड ने साफ कहा कि केकेआर को ग्रीन की मेडिकल स्थिति के बारे में पहले से सूचित किया गया था।

कैमरून ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हुए। भारी कीमत चुकाने के बावजूद, केकेआर को एक ऑलराउंडर के बजाय केवल एक बल्लेबाज के रूप में ग्रीन का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। कप्तान और क्रिकेट बोर्ड के बीच विरोधाभासी बयानों ने टीम के अंदर के तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article