नीतीश कुमार, कहा- एकजुट होने का सभी ने लिया है निर्णय.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : गुरुवार को देर शाम अपनी दिल्ली यात्रा से बिहार लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली में सभी के साथ बैठक में बात हुई है. एकजुट होने का निर्णय लिया गया है. सभी लोग एकपक्ष में बोल रहे हैं. हवाई अड्डा परिसर में पत्रकारों से नीतीश ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता के प्रयास को लेकर सभी लोग अपनी बात कह चुके हैं.आगे भी इस बारे में बैठक की जाएगी और निर्णय लिया जाएगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

BJP द्वारा अपने ऊपर की जा रही टिप्पणी के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन क्या सवाल उठाता है और क्या बोलता है, उससे उनका कोई मतलब नहीं.केंद्र की सरकार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग कोई काम करते हैं क्या? मुख्यमंत्री ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर भेंट की थी.उस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे. उसी दिन उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी विपक्ष की एकजुटता पर उनके आवास पर जाकर बात की थी.

Share This Article