सिटी पोस्ट लाइव
पटना: नीतीश मिश्रा एक काबिल मंत्री हैं और बिहार के अब तक के सबसे अच्छे उद्योग मंत्री हैं। अगर उनका वश चले तो वे नीतीश मिश्रा को बिहार का मुख्यमंत्री बना देंगे। यह बात कोई और नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के बिहार के अध्यक्ष कह रहे हैं। दिलीप जायसवाल ने यह जो बड़ा इशारा दिया है, उसके बाद सभी के कान खड़े हो गए हैं। राजनीति में कोई बात यूं ही बिना नापे-तौले नहीं बोली जाती। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल यह बात ऐसे समय में कह रहे हैं जब हरियाणा के सीएम और वरिष्ठ बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी के इस बयान पर कि सम्राट चौधरी को बीजेपी बिहार में सीएम बनाने की तैयारी कर रही है, पहले ही काफ़ी हंगामा मच चुका है और सम्राट चौधरी को सफ़ाई देनी पड़ चुकी है। ऐसे में अब बीजेपी अध्यक्ष ने दिलीप जायसवाल का नाम क्या सोचकर आगे कर दिया। टाइमिंग देखिए। यह बयान कब दिया गया। आज 22 तारीख है। 24 को ठीक दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं। 24 अप्रैल को विदेश्वर स्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा होनी है। सभा से ठीक दो दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष कह रहे हैं कि मुझे तो सीएम पद के लिए नीतीश मिश्रा पसंद हैं। अब सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार को नीतीश मिश्रा पसंद आएंगे? क्या जदयू को नीतीश मिश्रा पसंद आएंगे? क्या कल जिस लोजपा रामविलास ने चिराग पासवान को सीएम कैंडिडेट घोषित किया, उसे नीतीश मिश्रा पसंद आएंगे? तो जवाब है कि नहीं, बिलकुल भी नहीं। दरअसल, सीएम पद के लिए यूं ही रोज नए नाम उछालना बीजेपी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। बीजेपी चाहती है कि कंफ्यूज़न बना रहे, ताकि वैसे लोग जो नीतीश कुमार को अब और सीएम नहीं चाहते, वे भी एनडीए को वोट करें, क्योंकि उन्हें यह लगता रहे कि चिराग सीएम बन सकते हैं। नीतीश मिश्रा सीएम बन सकते हैं। सम्राट चौधरी सीएम बन सकते हैं। और हर नेता को सीएम देखने वाले लोग एनडीए को इस उम्मीद में वोट करें।
नीतीश मिश्रा जीनियस, वश चले तो CM बना दूंPM के आने से पहले खूब सोचकर बोले अध्यक्ष