सर्दियों में इमर्शन रॉड से पानी गर्म करना लगभग हर घर की जरूरत बन जाती है, लेकिन इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर रॉड पर सफेद परत जम जाती है, जो न सिर्फ इसकी गर्म करने की क्षमता को कम करती है बल्कि बिजली की खपत भी बढ़ा देती है। यह परत दरअसल पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों के कारण बनती है। अगर इसे समय पर साफ न किया जाए तो रॉड खराब भी हो सकती है। आइए जानते हैं, कुछ आसान घरेलू उपाय जिनसे आप इमर्शन रॉड को चुटकियों में साफ कर सकते हैं।
इमर्शन रॉड पर जमी सफेद परत दरअसल पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की वजह से बनती है। जब रॉड पानी को गर्म करती है, तो ये मिनरल्स रॉड की सतह पर जम जाते हैं और धीरे-धीरे एक कठोर सफेद परत का रूप ले लेते हैं। यह परत रॉड की गर्मी को सीधे पानी तक पहुंचने से रोकती है, जिससे पानी देर से गर्म होता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है। वहीं, इस परत को हटाने के लिए एक आसान घरेलू तरीका अपनाया जा सकता है। सबसे पहले रॉड को पूरी तरह ठंडा होने दें। फिर उस पर कैरोसिन ऑयल (मिट्टी का तेल) अच्छी तरह लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। तेल परत को नरम कर देगा। इसके बाद एक सूखे या हल्के गीले कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ ही देर में रॉड की सफेद परत साफ हो जाएगी और वह फिर से नई जैसी चमकने लगेगी।
इमर्शन रॉड की नियमित सफाई न केवल उसकी उम्र बढ़ाती है, बल्कि बिजली की बचत भी करती है। हाइड्रोजन पेरोक्साइड, कैरोसिन ऑयल या नींबू-नमक-चूने जैसे घरेलू उपायों से रॉड पर जमी परत को आसानी से हटाया जा सकता है। यह प्रक्रिया रॉड की हीटिंग क्षमता को बनाए रखती है और उसे लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है। अगर आप हर कुछ हफ्तों में इस तरह की देखभाल करते हैं, तो न सिर्फ आपका पानी जल्दी गर्म होगा बल्कि आपका बिजली बिल भी कम आएगा।