धमकियों से डरने वाला नहीं हूं : शाहनवाज हुसैन

वक्फ बिल पर समर्थन के बाद शाहनवाज हुसैन को दी जा रही धमकियाँ

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

समस्तीपुर। वक्फ बिल को समर्थन देने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। मोबाइल कॉल्स और सोशल मीडिया दोनों माध्यमों से उन्हें धमकाया जा रहा है। इस गंभीर मामले में खुद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को मीडिया से बात की और अपने रुख को स्पष्ट किया। शाहनवाज ने कहा कि मैंने वक्फ बिल के फायदों को पूरे विश्वास के साथ जनता के बीच रखा है और यही बात कुछ लोगों को खल रही है। इसी कारण मुझे फोन और इंटरनेट के जरिए धमकियाँ दी जा रही हैं, लेकिन मैं किसी दबाव में झुकने वाला नहीं हूं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नया वक्फ कानून मुस्लिम समुदाय के हित में है और इसे लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह विपक्ष की साजिश है। उन्होंने कहा कि यह बिल वक्फ संपत्तियों के पारदर्शी उपयोग को सुनिश्चित करेगा और समाज के ज़रूरतमंद तबकों को इसका असली लाभ मिलेगा। रामनवमी पर पूछे गए सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल और बिहार की तुलना करते हुए कहा कि बंगाल में जब ‘जय श्रीराम’ का नारा लगता है, तो वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क जाती हैं, लेकिन बिहार में स्थिति बिल्कुल अलग है। यहां नीतीश कुमार खुद रामभक्त हैं और उनके नेतृत्व में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्वक और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है।

मैं किसी भी प्रकार के डर और धमकी से पीछे हटने वाला नहीं हूं। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का हक है, लेकिन कानून और सुधार का विरोध केवल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है। जेडीयू छोड़ने वाले नेताओं में कोई बड़ा चेहरा शामिल नहीं है और इस बिल का असर एनडीए को वोट के रूप में फायदा पहुंचाएगा। जनता समझदार है, वह जानती है कि यह कानून उसके भले के लिए लाया गया है।

शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ करते हुए कहा कि “नीतीश जी ने अल्पसंख्यकों के लिए जितना काम किया है, उतना लालू प्रसाद यादव ने अपने कार्यकाल में कभी नहीं किया।” वक्फ बिल के विरोध में कुछ जेडीयू नेताओं द्वारा इस्तीफा देने और इसके आगामी विधानसभा चुनावों पर प्रभाव के सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि “जेडीयू छोड़ने वाले नेताओं में कोई बड़ा चेहरा शामिल नहीं है और इस बिल का असर एनडीए को वोट के रूप में फायदा पहुंचाएगा। जनता समझदार है, वह जानती है कि यह कानून उसके भले के लिए लाया गया है। शाहनवाज हुसैन ने यह भी कहा कि मैं किसी भी प्रकार के डर और धमकी से पीछे हटने वाला नहीं हूं। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का हक है, लेकिन कानून और सुधार का विरोध केवल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है।

Share This Article