राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेजप्रताप ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, आवास पर पसरा सन्नाटा…

Ritu Raj

नए साल के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित करने नालंदा पहुंचे। उधर, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज 67 वर्ष की हो गईं, लेकिन उनके जन्मदिन पर पटना स्थित उनके आवास पर असामान्य सन्नाटा देखने को मिला।

गुरुवार को राबड़ी आवास के बाहर न तो कोई पार्टी कार्यकर्ता नजर आया और न ही किसी बड़े नेता, विधायक या सांसद ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। यह नजारा इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि बीते कई वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ था। आमतौर पर राबड़ी देवी के जन्मदिन पर सुबह से ही लालू आवास के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटती थी और पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा रहता था। हालांकि इस बार माहौल पूरी तरह बदला हुआ दिखा। जन्मदिन के दिन भी आवास के बाहर खामोशी पसरी रही, जिसने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, इस बीच राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परिवार की पुरानी तस्वीरों के साथ राबड़ी देवी के केक काटते हुए फोटो पोस्ट करते हुए लिखा—“हैप्पी बर्थडे मां।” वहीं, छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से अब तक जन्मदिन को लेकर कोई सोशल मीडिया पोस्ट सामने नहीं आई है। हालांकि तेजस्वी यादव ने नए साल के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं जरूर दी हैं।

Share This Article