सिटी पोस्ट लाइव
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की नींद को लेकर पार्टी के सीनियर नेता चिंतित होने लगे हैं। जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, उपाध्यक्ष वाईवी गिरि और दूसरे सीनियर नेता कहते हैं कि प्रशांत किशोर को क्या हो गया है, समझ नहीं आता। रात में दो बजे तक काम करना और फिर सुबह पांच-छह बजे उठ जाना। हालत यह हो गई है कि वे मुश्किल से तीन से चार घंटे सो पा रहे हैं। न खुद को समय देते हैं, न परिवार को समय देते हैं। उनकी पत्नी जाह्नवी दास भी शिकायत करती रहती हैं, लेकिन प्रशांत किशोर किसी की सुनने को तैयार ही नहीं। जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह तो कहते हैं कि प्रशांत किशोर पर कुछ ऐसा जुनून सवार हो गया है कि न उन्हें नींद आती है, न खुद का ख्याल रखते हैं। न परिवार के लिए समय है। उनकी यह दिनचर्या देख हमें भी चिंता होती है और उनकी पत्नी जाह्नवी दास को भी चिंता होती है। उदय सिंह बताते हैं कि वे खुद को इतना भी समय नहीं देते कि अपने बाल संवार लें। बालों में थोड़ी कंघी कर लें। वाईवी गिरि कहते हैं कि उन्हें क्या कमी है? भगवान ने सबकुछ तो दिया है उन्हें। लेकिन उन पर जय बिहार का जुनून सवार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह कहते हैं कि उनकी पत्नी जाह्ववी दास भी उन्हें समझाती हैं, लेकिन प्रशांत सुनते ही नहीं। उदय सिंह कहते हैं कि देखिए, जो लोग कह रहे हैं कि अगर प्रशांत किशोर की इतनी मेहनत के बाद चुनाव में नतीजे उनके पक्ष में नहीं आए, तो प्रशांत किशोर बिहार छोड़कर चले जाएंगे। फिर से राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम करने लगेंगे, वे लोग बिलकुल गलत सोच रहे हैं। उदय सिंह कहते हैं कि यह हो सकता है कि कल मैं छोड़कर चला जाऊं, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि अब प्रशांत किशोर बिहार छोड़ दें या जनसुराज अभियान को छोड़ दें। हमने इस बारे में डॉक्टरों से भी बात की, डॉक्टरों ने कहा कि कई लोग कम सोकर भी पूरे दिन ऊर्जावान बने रहते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन से चार घंटे ही सोते हैं। देखिए, वे कितनी एनर्जी से भरे रहते हैं। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी बेहद कम सोते थे। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गेट थ्रैचर बेहद कम सोती थीं। ऐसे लोग जीवन में बहुत कुछ हासिल करने वाले लोग होेते हैं। ये लोग कम सोकर भी हेल्थी रह सकते हैं।
प्रशांत किशोर को क्या हो गया, इतना क्यों सोने लगे, सीनियर नेता चिंतित!