सिटी पोस्ट लाइव
एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान हो गया है। इसमें दो दिग्गज खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है। अब एशिया कप में टीम की कमान सलमान अली आगा संभालते नजर आएंगे।
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यूएई में होने वाली एशिया कप 2025 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। उसमें सबसे चौंकाने वाली बात है कि इस टूर्नामेंट में दो बड़े खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम में नहीं शामिल नहीं किया गया है। अब टीम की कप्तानी ऑलराउंडर कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई है। वहीं, बाबर और रिजवान ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2024 में खेला था। वहीं,फखर जमान की टीम में वापसी हो चुकी है। उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। बता दें कि पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलने उतरेगी। और 14 सितंबर को भारत से महामुकाबला होगा।
पाक टीम– सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम आयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मोकिम।