पाकिस्तान के सामने ओमान की चुनौती, एशिया कप में पहली बार उतरेगा मैदान पर…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

एशिया कप में ओमान पहली बार शिरकत कर रहा है। डेब्यू मैच में ओमान का सामना पाक से होगा। वहीं, पाक का बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एशिया कप का चौथा मुकाबला पाक और ओमान के बीच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच समयामुसार रात 8:00 बजे से होगा। बता दें कि इस टूर्नामेंट में ओमान पहली बार उतर रहा है। जिसमें ओमान के सामने पाकिस्तान बड़ा चुनौती होगा। इसी के साथ दोनों टीमें टी-20 या वनडे किसी भी फॉर्मेट में पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी। डेब्यू मैच में ही ओमान पाक को हराकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा। दरअसल, सीनियर बल्लेबाज बाबर-रिजवान की गैरमौजूदगी में पाक की कमान सलमान अली आगा संभालते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट में पाक का पेस अटैक सबसे मजबूत है। ऐसे में ओमान के बैटर्स को पाक गेंदबाज के सामने सतर्कता दिखाने की जरूरत है।

दोनों टीमों की संभावित 11:
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, सईम अयूब, साहिबजादा फहरान, हसन नवाज, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली।
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, आशीष ओडेदरा, विनायक शुक्ला, आर्यन बिष्ट, सुफयान महमूद, समय श्रीवास्तव, शकील अहमद, हसनैन शाह।

Share This Article