Jagdeep Dhankhar News:
सिटी पोस्ट लाइव :क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जगह लेने जा रहे हैं.जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे ने जहां देश का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है. इस प्रकरण को लेकर तेजस्वी यादव के ट्वीट ने बिहार की सियासत में सरगर्मी बढ़ा दी है.तेजस्वी यादव के ट्वीट से सीएम नीतीश कुमार के उपराष्ट्रपति बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है.सोशल मीडिया पर नीतीशकुमार कर ट्रेंड कर रहे हैं.संसद के मानसून सत्र के पहले दिन उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने भारतीय राजनीति में भूचाल ला दिया है. धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसके बाद सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक में खलबली मच गई. खास तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर शुरू हुई चर्चाओं ने राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है.
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नाम से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक पोस्ट ने इस चर्चा को नया आयाम दे दिया जिसमें धनखड़ के इस्तीफे को बिहार की राजनीति और एनडीए की रणनीति से जोड़ा गया है.तेजस्वी यादव के नाम से सोशल मीडिया में जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें लिखा है कि, क्या उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चल रही SIR प्रक्रिया से बहस को टालने का प्रयास है? क्या बीजेपी अगले उपराष्ट्रपति के रूप में नीतीश कुमार को आगे करने जा रही है? हालांकि, यह अकाउंट तेजस्वी यादव के ऑफिसियल अकाउंट पर ऐसा कोई ट्वीट नहीं है, लेकिन उन्हीं के नाम से एक पैरोडी अकाउंट है जो तेजस्वी यादव के नाम से शेयर हो रहा है. इसी पोस्ट ने न केवल नीतीश कुमार के उपराष्ट्रपति बनने की अटकलों को हवा दी, बल्कि बिहार की राजनीति में भी नई बहस छेड़ दी. सोशल मीडिया पर #नीतीशकुमार ट्रेंड करने लगा. जहां कुछ लोग इसे बीजेपी की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं तो कुछ इसे महज सियासी शिगूफा बता रहे हैं.
जगदीप धनखड़ ने अपने पत्र में लिखा, “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं”. हालांकि, उनके इस्तीफे ने कई सवाल खड़े किए हैं. कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम स्वास्थ्य कारणों से परे सियासी गणित का हिस्सा हो सकता है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम नरेंद्र मोदी से धनखड़ को मनाने की अपील की है, जबकि राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा है कि यह अप्रत्याशित है, लेकिन इसका कारण सिर्फ स्वास्थ्य नहीं लगता. इस बीच नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की चर्चा को बीजेपी के ‘ऑपरेशन बिहार’ से जोड़ा जा रहा है.