पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, फिल्म रिलीज़ पर मांगी मदद…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर राष्ट्रपति से गुहार लगाई है। उन्होंने राष्ट्रपति को एक लेटर लिखते हुए राज्य में फिल्म रिलीज करने की अपील की है। बता दें, यह फिल्म कल, 5 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

विवेक अगिनहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। वहीं, अब फिल्म प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है। जिसमें वो फिल्म को बंगाल में रिलीज करने की अपील की है। अभिनेत्री ने लिखा- ‘राष्ट्रपति महोदया, भारी मन से, मैं आपसे अनुरोध करती हूं, किसी एहसान के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए। ‘द बंगाल फाइल्स’ फाइल्स ट्रिलॉजी का अंतिम भाग, जो 5 सितंबर को रिलीज हो रहा है। यह ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ के हिंदू नरसंहार और नोआखली की भयावहता और विभाजन के आघात की लंबे समय से दबी हुई सच्चाई को बयां करता है।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘पश्चिम बंगाल में, सच्चाई घेरे में है। फिल्म पूरी होने से कई साल पहले, मुख्यमंत्री ने फिल्म का मजाक उड़ाया। तब से, बेबुनियाद एफआईआर दर्ज की गई हैं, पुलिस ने हमारे ट्रेलर को रोक दिया है, और अखबार भी विज्ञापन देने से बचते हैं। मेरे परिवार को हर दिन राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता धमकाते हैं। अब थिएटर मालिकों ने हमें बताया है कि उन्हें धमकाया जा रहा है और वे सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा के डर से इसे दिखाने से इनकार कर रहे हैं। कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं है, फिर भी एक अनौपचारिक प्रतिबंध लोगों को फिल्म देखने से पहले ही चुप करा देता है।’ वहीं, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का हवाला देते हुए एक्ट्रेस ने पत्र में लिखा कि ‘सत्य को भी संरक्षण की आवश्यकता है। राष्ट्रपति महोदया, मैं किसी फिल्म के लिए कोई उपकार नहीं, बल्कि कला के लिए, सत्य के लिए, मां भारती की आत्मा के लिए बिना किसी भय के बोलने की जगह चाहती हूं। आप मेरी अंतिम आशा हैं। कृपया हमारे संवैधानिक अधिकार की रक्षा करें और द बंगाल फाइल्स को पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्वक रिलीज होने दें।’

गौरतलब है कि डायरेक्टर विवेक अगिनहोत्री की फिल्म 5 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस मूवी में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि ये सभी सितारे ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी दिखे थे।

Share This Article