सिटी पोस्ट लाइव
लंदन के द ओवल मैदान में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में भारतीय टीम की पहली पारी 224 पर सिमट गई है। इंग्लैंड ने लंच ब्रेक तक 1 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। जैक क्रोली औऱ कप्तान ओली पोप क्रीज पर मौजूद है। करूण नायर भारत के टॉप स्कोरर रहें।
दरअसल, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 43 रन बनाकर आउट हुए। उनको आकाश दीप ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। ओपनर क्रोली 52 रन बनाकर क्रीज पर खड़े है और कप्तान पोप 12 रन पर खेल रहे है। मुकाबले के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 204/6 रन के आगे खेलना शुरू किया। उसके बाद भारत ने 20 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। वहीं, भारत की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज करूण नायर(57) सर्वाधिक रन बनाए। और वाशिंगटन 26 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने 5 विकेट चटकाए। जोश टंग ने 3 विकेट लिया और वोक्स को 1 विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।