सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्डा पैरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है।
दरअसल, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में एक माने जाते है। आज, सोमवार को दोनों कपल्स ने इंस्टाग्राम पर संयुक्त रूप से प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। इस प्यारी सी तस्वीर में नवजात बच्चे के नन्हे पैरों की छाप दिख रही है और उस पर 1+1= 3 लिखा है। कैप्शन देते हुए लिखा- ‘हमारी छोटी दुनिया, जल्द ही आने वाला है।’ वहीं, दोनों कपल्स ने 13 मई, 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी।
गौरतलब है कि इस खास मौके पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक बधाईयां दे रहे है। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लिखा, ‘बधाई।’ वहीं, भूमि पेडनेकर ने कमेंट पर तीन रेड हार्ट इमोजी दिया है। और टीना दत्ता ने भी शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सोनम कपूर ने भी लिखा, ‘बधाई हो डार्लिंग।’ बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। ये शादी 2 दिनों तक चली थी। इस भव्य शादी समारोह में सिनेमा जगत और राजनीति से दिग्गज हस्तियों और करीबी लोग शामिल थे।