सिटी पोस्ट लाइव
पटना: पटना में आज मौसम काफी खराब है। दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ़्लाइट खराब मौसम के कारण पटना एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया है।
इस विमान को 3:20 पर ही पटना पहुंचना था। पटना पहुंचने से पहले ही विमान ने लगातार पटना एयरपोर्ट के आसपास कई चक्कर लगाए, लेकिन काफ़ी प्रयास के बावजूद विमान को उतारने में दिक्कत आती रही। विमान को खराब मौसम के कारण क्लीयरेंस नहीं मिल सका और उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया है।
पटना एयरपोर्ट से तीन विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया है। पटना में मौसम काफी खराब है। विजिबिलिटी एयरपोर्ट पर काफी कम है जिसके कारण विमान को डायवर्ट किया जा रहा है। बता दें कि घने कोहरे की वजह से सुबह में पटना में विज़िबिलिटी काफ़ी कम हो जा रही है।
इस वजह से सड़क पर भी गाड़ियों को चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटना की स्थिति बन जा रही है। मौसम विभाग की ओर से कड़े एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।