चुनावी मैदान से बाहर हुए पवन सिंह, सोशल मीडिया पर दी बड़ी जानकारी…

Ritu Raj

भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया है। पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद और चर्चाओं के बीच पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि वे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,- “मैं अपने भोजपुरिया समाज को बताना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं की थी। न ही मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही था, हूं और आगे भी रहूंगा।” हालांकि, यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। मीटिंग करीब 20 मिनट चली और इस मुलाकात में ज्योति सिंह के बाद ज्योति सिंह ने कहा था— “मेरे साथ अन्याय हुआ है, और मैं नहीं चाहती कि ऐसा किसी दूसरी महिला के साथ हो।” दरअसल, हाल ही में दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पावरस्टार पवन सिंह के एक बार फिर बीजेपी में लौटने की अटकलें तेज हो गई थीं। उन्होंने 2017 में पहली बार भाजपा से जुड़े थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी से नाराज होकर उन्होंने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे। इसके बाद 22 मई 2024 को पार्टी ने इसके कारण बाहर का रास्ता दिखाया। जबकि उस समय वे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वहीं, दिल्ली में मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा था— “मैं कभी भाजपा से अलग नहीं हुआ था, बस हालात अलग थे।” ऐसा माना जा रहा है कि उनकी वापसी से शाहाबाद इलाके (भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर) की 22 विधानसभा सीटों पर भाजपा को राजनीतिक फायदा मिल सकता है।

Share This Article