पवन सिंह की पत्नी का बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर लगाए चौंकाने वाले आरोप…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पवन सिंह पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए है। उनकी पत्नी ने इस मामले पर सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। आइए जानते है पूरा मामला।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भोजपुरी इंडस्ट्री के च्रर्चित सिंगर और अभिनेता पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा मंन रहते हैं। दरअसल, आज उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। ज्योति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरोप लगाते हुए लिखा- ‘आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी मैं आज कई महीनों से आप से कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए कोशिश करती आ रही हूं। लेकिन आप ने या आपके साथ रहने वाले लोगों ने मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई देना शायद उचित नहीं समझा। मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई। छठ के समय आप जब डिहरी में आये थे, मैं उस समय भी आपसे मिलना उचित समझा। लेकिन आप ने मिलने से माना कर दिया। बोला गया कि बॉस बोल रहे है लखनऊ मिलने को। पिछले दो महीने पहले मेरे पापा जी भी आप से मिलने गए लेकिन कोई सकारात्मक रिजल्ट आप ने नहीं दिया। दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है, जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही हैं। मेरे मां-बाप की इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा हैं।’ ‘जब मैं आपके लायक नहीं हूं या नहीं थी तो आप ने जैसे पहले मुझसे दूरी बनाई थी, आप मुझे वही छोड़ देते। मुझे झूठा आश्वासन देकर अपने लोकसभा चुनाव में साथ लाकर आज जीवन की उस चोटी पर खड़ा किए हैं कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा हैं। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती क्यों कि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी भी तो सवाल मुझ पर ही उठेगा और मेरे मां-बाप पर उठेगा। मैंने तो अपना पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ कदम से कदम मिला कर निभा दिया हैं। अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने की। उन्होंने आगे लिखा कि मैं आप से एक विनती करती हूं कि अगर आप मुझे अपने लायक नहीं समझते या अपनी पत्नी नहीं समझते तो थोड़ा इंसानियत के नाते मेरे साथ खड़ा हो जाते तो यही मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। अभी तक आप ने अपने कई विरोधियों को बड़ी-बड़ी गलतियां के बाद भी माफ करने का काम किया है। मैं तो आपका परिवार हूं। मुझे बहुत बुरा लगता है, जब आप वैसे लोगों को गले लगाते है जो आपको बहुत कुछ बोलकर आपके पास आ जाते है। लेकिन मैं अपनी परेशानी बताऊं तो किसको जब मेरा खुद का परिवार मुझे कुछ नहीं समझ रहा हैं। इसलिए मैं आप से अंतिम बार विनती कर रही हूं क्योंकि सात साल से मैं संघर्ष कर रही हूं। अब मुझे अपने ही जीवन से नफरत होती जा रही है। एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए कभी तो मेरा दर्द समझिए। आपकी पत्नी- ज्योति’

गौरतलब है कि ज्योति सिंह सिंगर पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। उन्होंने ज्योति से साल 2018 में शादी की थी। बता दें, उनकी पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। हालांकि, वो शादी के एक साल बाद ही सुसाइड कर ली थी। वहीं, अब दूसरी पत्नी से भी संबंध अच्छे नहीं हैं। वैसे इससे पहले भी ज्योति कई बार एक्टर पर संगीन आरोप लगा चुकी है।

Share This Article