एशिया कप में खेलेंगे या नहीं? पंड्या का फिटनेस टेस्ट तय करेगा किस्मत…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

एशिया कप 2025 का आगाज अगले महीने से होने वाली है। जिसके लिए सभी टीमें जोर-शोर से तैयारी में लगी है। वहीं, इस साल एशिया कप का आयोजन यूएई में होगा। ऐसे में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर चिंता बना हुआ है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, अगले महीने से शुरू हो रहे एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में खेला जाएगा। उससे पहले भारतीय कप्तान सूर्या और हरफनौला खिलाड़ी हार्दिक की फिटनेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वहीं, बेंगलुरू में 11 और 12 अगस्त को हार्दिक अपना फिटनेस टेस्ट देंगे, और पास करने के बाद ही उनके लिए आगे की राह आसान होगी। बता दें, इन्होंने अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्च में खेला था। वहीं, सूर्या अभी मेडिकल टीम की निगरानी में है। उन्हें फिट होने के लिए और कुछ दिन का समय लग सकता है। उन्होंने जून के महीने में जर्मनी के म्यूनिख में स्पोर्ट्स हर्निया की इलाज कराई थी। इसको लेकर यूर्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था,जिसमें लिखा था- ‘लाइफ अपडेट, पेट के निचले दाएं ओर स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हो गई है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सफल ऑपरेशन के बाद अब मैं रिकवरी की राह पर हूं।’

गौरतलब है कि 9 सितंबर से यूएई में खेले जाने वाले एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का चयन अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, इस सप्ताह में भारतीय टीम का चयन हो सकता है। वहीं,इस साल टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग लेंगी। एक ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे से 1-1 मैच खेलेगी। भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। उसके बाद 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान से भिड़ेगा। बता दें कि, एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। और भारत ने सर्वाधिक(8) एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार यह टूर्नामेंट जीता है।

Share This Article