क्रिप्टिक पोस्ट से पायल ने बढ़ाई चर्चा, अफेयर्स की अटकलों के बीच मची सनसनी…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

पति के अफेयर्स की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। जिससे सब कुछ पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है। वहीं, उनका नाम निकिता रावल से जोड़ा जा रहा था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कुछ दिन पहले अफवाह उड़ी थी की रेसलर से एक्टर बने संग्राम सिंह निकिता रावल को डेट कर रहे हैं। लेकिन उनकी वाइफ पायल रोहतगी ने अपने रिश्ते को लेकर सब कुछ क्लियर कर दिया है। एक्ट्रेस पायल ने सोशल मीडिया के जरिए अफवाहों का खंडन किया है। साथ ही इन अफवाहों को बेबुनियाद बताया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन की तस्वीरें साझा किया है।

पोस्ट के साथ में कैप्शन देते हुए लिखा- “विश्वासघात हमेशा वफादारी के रूप में तब तक आता है, जब तक उसका मुखौटा नहीं उतर जाता।” इसके अलावा उन्होंने एक और फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘एक अमीर आदमी से पूछा कि उसने यह कैसे किया और उसने कहा ‘मैंने हर किसी की मदद करने की कोशिश करना बंद कर दिया’

Share This Article