होमगार्ड बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू पहले दिन 209 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित,138 का हुआ सलेक्शन

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना : शेखपुरा जिले के चेवाड़ा नगर पंचायत के आजाद मैदान में गृहरक्षकों के 192 रिक्त पद पर बहाली को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा का आज विधिवत् शुरूआत की गई। पहले दिन की शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 700 अभ्यर्थीयों को प्रतियोगिता में भाग लेना था लेकिन पहले दिन मात्र 491 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया। जिसमें 209 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। कुल भाग लेने वाले 491 अभ्यर्थियों में से 149 अभ्यर्थी ही दौड़ में सफल रहें। जिसमें 11 अभ्यर्थी हाई जम्प एवं चेस्ट माप में असफल रहे। अंतिम रूप से 138 अभ्यर्थी ही शाॅटपुट, लंबी कूद एवं ऊॅची कूद में भाग ले सकें। होमगार्ड बहाली प्रतियोगिता में कुल 9270 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें 7394 पुरूष और 1876 महिला अभ्यर्थी ने आवेदन किया है। शारीरिक दक्षता प्रतियोगिता 15 मई 2025 तक आयोजित होगी जिसमें महिलाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा 14 एवं 15 मई 2025 को ली जाएगी। इससे पूर्व पहले दिन डीएम आरिफ अहसन और एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने आयोजित फिजिकल परीक्षा आयोजन स्थल पर पहुँचकर वहाँ हो रहे प्रतियोगिता का मुआयना किया गया एवं आवश्यक निर्देश भी दिये गए। आपको बता दे कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिसके तहत पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती किया गया है। अभ्यर्थियों के सुविधा के लिए भी व्यापक स्तर पर तैयारी भी की गई है।

Share This Article