सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कुल 33 एजेंडों पर इस बैठक में मुहर लगी है.कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. विभिन्न विभागों से जुड़े हुए कुल 33 एजेंडों पर इस बैठक में मुहर लगी. गृह, विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग समेत अन्य कई विभागों से जुड़े मामले को हरी झंडी मिली है. मंडल कारा, अरवल के निर्माण के लिए 38 करोड़ से अधिक की राशि को स्वीकृति दी गयी.
पटना के कंकड़बाग मैं शंकर नेत्रालय को जमीन दे दी गई है. यहां पर सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल बनेगा यहां गरीब लोगों का इलाज होगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत संविदा पर आधारित नियोजित कर्मियों के वेतन का रास्ता साफ हो गया है. सहरसा में पर्यटन के विकास के लिए 98 करोड रुपए की मंजूरी मिली है. विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्ती सर्वे के नियमावली में संशोधन कर दिया गया है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत पंप ऑपरेटर के 493 पदों का सृजन का फैसला लिया गया है. आयुर्वेदिक होम्योपैथिक अस्पताल में भोजन की व्यवस्था जीवका दीदी के द्वारा किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार उपचार्य शिक्षक संवर्ग नियमावली 2024 को मंजूरी दे दी गई है. बिहार परिचारिका संपर्क नियमावली 2024 को मंजूरी दे दी गई है. जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय के अंतर्गत कई पदों का सृजन किया गया.
समान प्रशासन विभाग के बिहार लोक परीक्षा अनुचित नियमावली के प्रारूप को स्वीकृति दे दी गई है. अब बिहार में परीक्षा में कदाचार करना माफियाओं को भारी पड़ेगा. ऊर्जा विभाग के तीन बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई है.इंडो- नेपाल बॉर्डर पर सड़क बनाने को मंजूरी दी गई है.गर्दनीबाग में मंत्री आवास परिषद में और भी आवास बनाए जाएंगे इसको लेकर मंजूरी दी गई है . वित्त विभाग के अंतर्गत बिहार वित्त संशोधन नियमावली 2024 को मंजूरी मिली है. सूचना जनसंपर्क विभाग के जनसंपर्क एजेंसी का चयन को लेकर निविदा आमंत्रित करने को मंजूरी दी गई है. सूचना जनसंपर्क विभाग में सोशल मीडिया एजेंसी का चयन करने को लेकर निविदा का मंजूरी दी गई है.जमीन सर्वे को लेकर सरकार का बड़ा फैसला लिया गया है. जमीन सर्वे अगस्त 2025 तक पूरा कर लेने का निर्णय लिया गया है.