PK का आमरण अनशन,बाहर खड़ी करोड़ों की वैनिटी वैन,जानिये क्या है माजरा?

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा के नीचे दो दिनों से प्रशांत किशोर आमरण अनशन पर बैठे हैं.प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ बैठे  हैं.जहाँ अनशन पर प्रशांत किशोर बैठे हैं, वहां शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है.ऐसे में उनके लिए  गांधी मैदान के गेट नंबर 1 के पास करोड़ों की वैनिटी वैन खड़ी है. गाड़ी पंजाब नंबर की है. इसमें घर जैसी सुविधा है. इसमें ऑफिस एरिया, टॉयलेट, बाथरूम और बेड लगा हुआ है. साथ ही शानदार LED भी लगी है. फिल्म स्टार्स इसका इस्तेमाल शूटिंग के दौरान खाली समय में आराम करने के लिए करते हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सूत्रों के अनुसार इस वें का इस्तेमाल प्रशांत किशोर केवल बाथरूम जाने के लिए करते हैं.जन सुराज के नेता पूर्व IPS अधिकारी आनंद मिश्र का कहना है कि यहाँ पर बाथरूम की सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है इसलिए वैनिटी वन की सेवा ली जा रही है.  उन्होंने कहा कि ‘सरकार से पूछिए यहां क्यों नहीं एक अच्छा बाथरूम बनवाया. अगर ऐसा होता तो हमें ये सब नहीं करना पड़ता. आप सरकार से पूछिए कि यहां व्यवस्था क्यों नहीं है. प्रशांत किशोर गाड़ी खरीदे या हेलिकॉप्टर उनके पास पैसे हैं वो खरीद सकते हैं. ये एक पर्सनल हाइजीन सिस्टम है. बिहार के लोगों को समाजवाद के नाम पर बेवकूफ बनाया जाता है.’

शुक्रवार को देर शाम प्रशांत किशोर से बातचीत करने के लिए प्रशासन की टीम गांधी मैदान पहुंची. प्रशांत किशोर ने कहा कि इन्हीं छात्रों के वोट से मुख्यमंत्री सत्ता में बैठे हैं. इनसे मिलने में इतना अहंकार क्यों? जब तक मुख्यमंत्री छात्रों से मिल नहीं लेते तब तक अनशन जारी रहेगा. प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘सिर्फ एक ही शर्त पर यह आंदोलन वापस लिया जाएगा, जब मुख्यमंत्री बच्चों से मिलेंगे, उनकी बातों को सुनेंगे और बच्चे खुद तय करेंगे उन्हें आगे क्या करना है. बच्चों का निर्णय मुझे स्वीकार होगा.’

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘हम अपना काम कर रहे हैं, सरकार को अपना काम करने दीजिए. अनशन जारी रहेगा. अनशन तोड़ने का आग्रह लेकर पहुंचे बिहार सरकार के अधिकारियों को प्रशांत किशोर ने जमकर फटकार लगाईं.उन्होंने कहा कि आप मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं.जेल में डाल सकते हैं.लेकिन जेल से छूटने के बाद मैं फिर से यहीं बैठा नजर आऊंगा.प्रशांत किशोर ने ADM को कड़ी फटकार लगाईं.

Share This Article