पीएम मोदी को मिला नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विचिया मिराबिलिस’

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विचिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नामीबियाई राष्ट्रपति डॉ. नेतूम्बो नंदी-न्दिवाह द्वारा प्रदान किया गया। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से भी नवाजा जा चुका है।

इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान — द ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विचिया मिराबिलिस से सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं राष्ट्रपति, नामीबिया सरकार और नामीबिया के लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैं इसे 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वीकार करता हूं।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रधानमंत्री मोदी नामीबियाई राष्ट्रपति नेतूम्बो नंदी-न्दिवाह के निमंत्रण पर नामीबिया के राजकीय दौरे पर हैं। वह बुधवार सुबह (स्थानीय समय) नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचे। यह उनकी इस देश की पहली यात्रा है और केवल तीसरी बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नामीबिया का दौरा किया है।

बुधवार को, पीएम मोदी ने नामीबियाई राष्ट्रपति के साथ गहन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने डिजिटल प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “डिजिटल प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग हमारी चर्चाओं में प्रमुख रहा।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया, “हमने व्यापार, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स में संबंधों को कैसे बढ़ावा दिया जाए, इस पर भी चर्चा की। प्रोजेक्ट चीता में नामीबिया से मिली सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।”

Share This Article