सिटी पोस्ट लाइव
दानापुर से सगुना मोड़ तक रोड प्रोजेक्टों का लिया जायजा, कहा विधानसभा चुनाव से पहले हर हाल में हो काम पूरा
बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। रविवार की भीषण गर्मी में भी मुख्यमंत्री दानापुर चंद्रमारी, उसरी शिवालय और सगुना मोड़ जैसे अहम इलाकों में चल रहे सड़क और रेलवे ओवरब्रिज परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण करने सड़क पर उतर पड़े।
रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण और अधिकारियों को निर्देश सगुना मोड़ पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज को लेकर मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर कार्य प्रगति देखी। साथ मौजूद सड़क निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्री विजय चौधरी के साथ काम की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर समीक्षा की गई।नीतीश कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा,”विधानसभा चुनाव से पहले हर प्रोजेक्ट समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना चाहिए।”
‘कोई समझौता नहीं होगा गुणवत्ता पर’ निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हर स्तर पर मॉनिटरिंग तेज करने को कहा और स्थानीय जनता को होने वाली समस्याओं पर भी बात की।