सिटी पोस्ट लाइव
बहुचर्चित हत्याकांड पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स सिनेमाघर में रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म शुरूआती से ही चर्चों में रही है। मूवी एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने इसे लेकर अपनी बात रखी है।
राजस्थान में हुए कन्हैया हत्याकांड को लेकर एक मूवी बनी है। जिसका नाम उदयपुर फाइल्स है जो 28 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है। वहीं, अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने फिल्म को लेकर कहा, ‘यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। किसी को भी सच बोलने से डरना नहीं चाहिए। मेरा मानना है कि इस फिल्म में सच्चाई दिखाई गई है। इसमें इंसानी स्वभाव और हकीकत को दिखाया गया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि किसी को कोई आपत्ति होनी चाहिए। फिल्म देखें और फिर कोई राय बनाएं’।
गौरतलब है कि हत्याकांड के आरोपी जावेद खान ने फिल्म की रिलीज को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने इसे खारिज कर दिया है। साथ ही खारिज करते हुए अदालत ने कहा- जब फिल्म सेंसर बोर्ड से प्रमाणित हो चुकी है, तब उस पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं बनता। उसने आगे कहा कि रोक लगाने को लेकर कोई वैध कारण नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि फिल्म निर्माता ने इसमें जीवन भर की कमाई का भारी निवेश किया है और अगर फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगाई जाती है, तो यह आर्थिक रूप से असंतुलन पैदा करेगा, जो निर्माता के पक्ष में नहीं होगा। वहीं, कोर्ट के इस फैसले के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इस फिल्म में प्रीति झंगियानी के अलावा विजय राज, कमलेश सावंत और मुश्ताक खान जैसे कलाकार हैं। बता दें, यह फिल्म राजस्थान के उदयपुर में हुए बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित है। जिसे साल 2022 में आरोपी जावेद ने हत्या कर दी थी।