सिटी पोस्ट लाइव
एशिया कप का पांचवां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें 17 बार आमने-सामने हुई है। वहीं, अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा।
बांग्लादेश का सामना आज 6 बार की विजेता श्रीलंका से होगा। वहीं, टूर्नामेंट के पहले मैच में बांग्लादेश ने हॉगकॉग को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। और श्रीलंका आज अपना पहला मैच खेलेगी। दरअसल, एशिया कप में दोनों टीमों का 17 बार भिड़ंत हुआ। जिसमें 15 बार वनडे और 2 बार टी-20 फॉर्मेट में शामिल है। वनडे फॉर्मेट में 13 मैच श्रीलंका ने जीते, केवल 2 ही बांग्लादेश ने जीता है। जबकि टी20 में 1-1 का रिकॉर्ड है। हालांकि, श्रीलंका की टीम हर फॉर्मेट में अच्छी मानी जा रही है। स्पिनर वानिंदु हसरंगा, महिश तीक्षणा और दुनिथ वेल्लालागे की बदौलत स्पिन विभाग काफी मजबूत स्थित में है। साथ ही पथुम निसांका, कुसल मेंडिस जैसे खिलाड़ी शुरूआत में अच्छी शुरूआत देने की कोशिश करेंगे। जो स्ट्राइक रोटेट करने और पावरप्ले में दबाव बनाने में माहिर है।
इसके अलावा बांग्लादेश की बात करें तो तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, और शोरिफुल इस्लाम जैसे पेस अटैक हैं जो शुरूआती ओवर में विकेट चटकाते हैं। वहीं, बैंटिंग डिपार्टमेंट में बांग्लादेश टीम मजबूत में दिख रही है। इस टीम में तंजिद हसन, कप्तान लिटन दास, परवेज हसन और जाकिर अली जैसे प्रमुख बल्लेबाज शामिल हैं। हाल ही में जुलाई में हुए टी20 श्रृखंला में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2-1 से हराया था।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
श्रीलंका: चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दसुन शनाका, महीश तीक्षणा, दुशमंथा चमीरा और मथीश पथिराना।
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, महेदी हसन, तंजीम हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान।