सिटी पोस्ट लाइव
रांची : रांची जिले के हरमू में महावीर मंडल बाल्मीकि समिति के तत्वाधान में बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के द्वारा हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च पटेल चौक महावीर मंदिर से शुरू होकर हरमू चौक तक निकाला गया। इस अवसर पर सनातनी हिन्दुओं ने मुखर होकर विरोध जताया। वहीं हिंदू एकता जिंदाबाद, बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार करना बंद करो, बांग्लादेश होश में आओ, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारे लगाए गए। साथ हीं हरमू चौक पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
इस अवसर पर बाल्मीकि समिति के अध्यक्ष गोविंद वाल्मीकि ने कहा कि हिन्दुओं पर जुल्म बंद होनी चाहिए वर्तमान में बंग्लादेश में हिन्दुओं के साथ जो जुल्म किए गए और उन्हें वहां से भगाने की सजिश की जा रही है इसे माफ नहीं किया जाएगा केन्द्र सरकार को सकरात्मक कार्रवाई करते हुए हिन्दू समाज पर हो रहे जुल्म के खिलाफ उनकी सुरक्षा के लिए आगे आना होगा। राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को देखकर वेदना होती है इससे हम आक्रोशित हैं। हिंदू समाज वसुदेव कुटुंबकम में विश्वास करने वाला संप्रदाय है।
हम सभी अहिंसा के पुजारी हैं। परंतु जब हमें कोई उकसाएगा तो हम इसका माकूल जवाब देने के लिए सक्षम हैं। हम बांग्लादेशी कट्टरपंथियों के द्वारा हिंदुओं पर किया जा रहा को कुकृत्य को पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं। और केंद्र की मोदी सरकार से बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा की मांग करते हैं। और केंद्र सरकार से यह कहना चाहते हैं कि जिस तरह से पाकिस्तान को ठंडा करने के लिए एयर स्ट्राइक किया गया था, ठीक उसी तरह से बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा प्रदान करते हुए, बांग्लादेशी कट्टरपंथियों के ऊपर एयर स्ट्राइक कर सबक सिखाने की जरूरत है।
साथ हीं श्री सिंह ने कहा कि इस मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ को हिंदुओं की सुरक्षा प्रदान करने के लिए आगे बढ़कर पहल करने की जरूरत है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख प्रिंस अजमानी ने कहा कि जिस बंगलादेशियों को सुरक्षित करने और बंग्ला देश के निर्माण में भारत ने जो कदम उठाए थे उसे सारी दुनिया ने देखा था उसी बंग्ला देश में हिन्दुओं पर अत्याचार किया जा रहा है, मोदी सरकार जल्द ही इस बाबत कड़े कदम तो उठाएगी ही, पर अब समय आ गया है कि हम बांग्लादेश में बने सामग्रियों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करें।
भाजपा नेता इंद्रजीत यादव ने कहा कि भारत में रह रहे बांग्लादेशी शरणार्थी को सरकार कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पुन: बांग्लादेश भेजने का कार्य करें वरना हिंदू समाज इस कार्य को करने पर विवश हो जाएगा उन्होंने लोगों को समझाया कि हमें एकजुटता दिखानी होगी हम एक हैं तो सेफ हैं जुलूस में समिति के संरक्षक भगत वाल्मीकि सुनील कुमार सिंह, के साथ आशीष कुमार, अभय सिंह, प्रियांशु वाल्मीकि, रवि गोंड, दुलारी देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा कुमारी, प्रेमलता वाल्मीकि, नवीन वाल्मीकि, प्रमोद सिंह, सुभाष चौधरी, मुरारी प्रसाद, प्रिंस कुमार, गोपाल राठौर, हिमांशु शर्मा , प्रथम शर्मा ,अमन कुमार शिव वाल्मीकि सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे।