राहुल गांधी ने ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करते हुए कहा: ‘वोट चोरी नहीं होने देंगे, चुनाव आयोग कर रहा है साजिश’

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
‘कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘वोट अधिकार यात्रा’ का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बिहार में वोटों की चोरी की जा रही है और आयोग एक ‘साजिश’ का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वे इस ‘वोट चोरी’ का पर्दाफाश करके रहेंगे।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग क्या कर रहा है। पहले देश को यह पता नहीं था कि वोट कैसे चोरी हो रहे हैं, लेकिन हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह स्पष्ट कर दिया।” उन्होंने कहा कि बिहार हो, महाराष्ट्र हो, असम हो या बंगाल, जहां भी चोरी हो रही है, हम उसे पकड़ेंगे और जनता को दिखाएंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राहुल गांधी ने बिहार में हुई स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को भी एक ‘साजिश’ करार दिया। उन्होंने कहा, “मैं आपको इस मंच से बता रहा हूं कि पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। उनकी (भाजपा की) नवीनतम साजिश बिहार में SIR कराकर नए वोट काटकर और फर्जी वोट जोड़कर चुनाव चुराना है।”

उन्होंने जनता से वादा किया कि वे इस चोरी को होने नहीं देंगे। राहुल गांधी ने कहा, “बिहार की जनता इस चोरी को नहीं होने देगी। क्यों? क्योंकि गरीब लोगों के पास सिर्फ वोट है, और हम वोट चोरी नहीं होने देंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि वोट चोरी सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि यह गरीबों के अधिकार पर सीधा हमला है, जिसे वे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Share This Article