बिहार में पुलिस के लिए कम करना चुनौती, एक और एएसआई पर जानलेवा हमला.

City Post Live

ihar News : पटना रेफर, हालत गंभीर

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में पुलिस के लिए काम करना भी मुश्किल हो गया है.आये दिन पुलिस टीम पर हमले हो रहे हैं.पुलिसवाले मारे जा रहे हैं. मुंगेर में एक बार फिर से भीड़ ने  मुफस्सिल थाने में तैनात एक एएसआई संतोष सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर अवस्था में एएसआई को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.शुक्रवार रात  मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात डायल 112 को सूचना मिली कि नंदलालपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है. सूचना पर डायल 112 वाहन पर तैनात एएसआई संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के सात तुरंत नंदलापुर पहुंचे. दो पक्षों के बीच मारपीट चल रही थी. एएसआई और उनकी टीम ने दोनों पक्षों के बीच मारपीट को खत्म करने की पहल की. दोनों पक्ष काफी आक्रोशित थे.

पुलिस के बीच बचाव का कोई असर नहीं हो रहा था. तभी भीड़ में से किसी ने एएसआई संतोष सिंह के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इससे एएसआई वहीं बेहोश होकर गिर पड़े. उनके सिर से खून बह रहा था. स्थिति को देखते हुए 112 टीम के अन्य सदस्यों उन्हें उठाकर तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल पहुंची. इस बात की सूचना थाना प्रभारी सहित जिले के सीनियर अफसरों को दी. घायल एएसआई को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हमला करने वालों की पहचान की जा रही है. पुलिस किसी भी कीमत पर हमलावरों को गिरफ्तार कर दम लेगी. एक दिन पूर्व ही अररिया में भीड़ ने एएसआई राजीव रंजन को पर हमला किया था. राजीव रंजन का पैतृक आवास मुंगेर ही था. भीड़ ने एक और एएसआई को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

TAGGED:
Share This Article