लॉर्ड्स की मुश्किल पिच पर राहुल नाबाद, भारत की राह अब भी कठिन…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट में केएल राहुल नाबाद अर्धशतक बना कर खेल रहे हैं। तो वहीं दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत 242 रनों से पीछे हैं। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। ओपनर राहुल 53 रन बनाकर और पंत 19 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। तो वहीं बुमराह ने अपना पंजा खोला है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अगर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर खत्म हुई। उनके तरफ से जो रूट ने शतकीय पारी और स्मिथ और कार्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं इस मैच में भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही,ओपनर यशस्वी जायसवाल सिर्फ 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। बता दे आर्चर की चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उसके बाद तीसरे नंबर पर बललेबाजी करने आए करूण नायर अब तक के सीरीज का उच्चतम स्कोर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनको बेन स्टोक्स ने चलता किया। वहीं कप्तान गिल को 16 रन के स्कोर पर वोक्स ने चलता किया। वैसे सबसे राहत की बात यह रही की ऋषभ पंत चोट से उबरकर बल्लेबाजी करने आए और अभी भी 19 रन बनाकर मैदान पर डटे हैं।

गौरतलब है कि भारत के लिए इस सीरीज में दूसरा टेस्ट खेलते हुए एक बार फिर से बुमराह ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही उन्होंने विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वहीं भारत की तरफ से सिराज और रेड्डी को 2-2 सफलताएं मिली। और जडेजा ने एक विकेट हासिल किए।

Share This Article