मोकामा में निर्माणाधीन डबल ट्रैक रेल पुल का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया निरीक्षण, लोकार्पण की तैयारी तेज

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के मोकामा स्थित हाथीदह में बन रहे डबल ट्रैक मेगा रेल पुल का निरीक्षण केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विशेष रेल सलून से किया। इस निरीक्षण के दौरान बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।

यह नया रेल पुल राजेंद्र सेतु के समानांतर लगभग 50 मीटर की दूरी पर बन रहा है। रेल मंत्री ने बताया कि पुल का कार्य तेजी से प्रगति पर है और इसका जल्द लोकार्पण प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

डबल ट्रैक पुल के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पुल पर पटरियां बिछाने का कार्य आरंभ हो चुका है, हालांकि अभी दो स्पैन का निर्माण शेष है। इन कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मंत्री ने तकनीकी गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। इस निरीक्षण को राज्य के रेल संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article