सिटी पोस्ट लाइव
भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एशिया कप में चुने जाने पर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, वो अपना नाम देखकर दंग रह गए। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले ही एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। इस लिस्ट में भारत के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह का भी नाम है। एशिया कप में नाम आने पर उनको विश्वास नहीं हो रहा था। यह बात उन्होंने यूपी टी20 लीग 2025 के दौरान कही है। रिंकू ने मेरठ मावेरिक्स की तरफ से खेलते हुए गौरखपुर लायंस के खिलाफ तेज तर्रार शतक जड़ा था। उन्होंने 48 गेंदों पर 108 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इस शतक के बाद रिंकू ने कहा- “एशिया कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में अपना नाम देखकर काफी हैरान था. इससे मैं काफी प्रेरित हुआ हूं। कुछ दिन से मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। मुझे लगा था शायद मैं ड्रॉप हो जाउंगा। लेकिन सिलेक्टर्स ने मुझपर भरोसा दिखाया और मुझे टीम में चुना। इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। यूपी लीग में खेली गई शतकीय साझेदारी से मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और इसे मैं आगे भी जारी रखूंगा।” आगे कहा कि “आज के समय में गेंदबाजी भी काफी महत्वपूर्ण है। सिलेक्टर्स का मानना है कि खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी भी करे। अगर आप बल्ले से अच्छा नहीं कर पा रहे हैं, तो आप गेंद से करें। मुझे एशिया कप में जो भी रोल दिया जाएगा, उसे निभाने के लिए हर हाल में तैयार हूं।”
हालांकि, स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा है। उन्हें जब भी मौका मिला, से अच्छी तरह से भुनाया है। रिंकू ने टी20 फॉर्मेट में 33 मैचों की 24 पारी में 546 रन बनाए हैं। इस दौरान 3 पचासा भी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 69 रन है। और उन्हें 2 वनडे में ही मौका मिला है तो उसमें वो 55 रन बनाए हैं। और आईपीएल में 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं।